फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three months ago, the road made crumble

तीन माह पहले बनी सड़क उखड़ रही

Sun, 14 Jun 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three months ago, the road made crumble
 रामनगर विकास खंड से अढ़नपुर गांव तक बनाई एक किलोमीटर सड़क तीन माह में ही उखड़नी शुरू हो गई। दो किलोमीटर सड़क बननी थी लेकिन आधी सड़क का बनाकर ठेकेदार ने काम बंद कर दिया।
विज्ञापन


 एक किलोमीटर सड़क जो बनाई गई थी वह उखड़ने लगी है। अभी तक एक किलोमीटर सड़क के निर्माण का काम शेष है। लाखों रुपये की लागत से आधी अधूरी सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रामनगर ब्लाक मुख्यालय से अढ़नपुर गांव तक दो किमी अढ़नपुर गांव तक बनाई गई थी। निर्माण घटिया ढंग से होने के कारण गिट्टी उखड़कर सड़क पर फैल रही है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेन रोड से  बलिराम  सिंह के मशीन तक पक्की सड़क बनाई गई है। लेकिन तीन माह भी सड़क नहीं चल पाई और गिट्टियां उखड़नी शुरू हो गई है। 

बलिराम के मशीन से लेकर विजय सिंह के घर तक ठेकेदारों ने केवल गिट्टी डालकर सड़क पर फैला दिया है।  जिसके कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed