फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three friends killed a young man by beating him with sticks

Jaunpur News: तीन दोस्तों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक की कर दी हत्या

Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three friends killed a young man by beating him with sticks
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव में पुरानी रंजिश के कारण बुधवार की रात तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथ की लाठी-डंडे से पीट कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात से पहले एक कार्यक्रम में चारों दोस्तों में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन


समदहां गांव के निवासी भूपेंद्र सिंह ( 45) वर्ष बुधवार की रात अपने तीन मित्रों के साथ गांव के समीप एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। वहीं चारों में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद चारों एक साथ घर के लिए निकले थे। रास्ते में गांव से पहले एक नहर के पास तीन दोस्तों ने मिलकर भूपेंद्र पर लाठी-डंडे से अचानक हमला कर दिया। इस पिटाई से भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच किसी ने चारों को लड़ते देख भूपेंद्र के घर वालों को सूचना दी। परिजनों को देख तीनों दोस्त घटनास्थल से भाग गए। भूपेंद्र को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सरायख्वाजा विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर चारों में पुराना विवाद था। बुधवार की रात भी किसी कार्यक्रम में चारों में कहासुनी हुई थी। इस मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह के तहरीर पर समदहां गांव के निवासी गामाबिंद, अमित बिंद, दीपक यादव के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से घटना के दौरान प्रयोग डंडा और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले ही सरकारी नौकरी छोड़ कर गांव आया था भूपेंद्र : मृतक भूपेंद्र सिंह बीते कुछ वर्ष पहले अपने मृतक आश्रित के रूप में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद से नौकरी करता था। उसके 24 वर्षीय पुत्र के बाहर रहने के कारण भूपेंद्र कुछ वर्ष पहले ही नौकरी छोड़ कर अपने गांव समदहां आकर रहने लगा। मृतक भूपेंद्र को एक बेटी (19) भी है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed