फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   three animal smugglers arrested in police encounter one shot in leg in jaunpur

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: स्कॉर्पियों में गोवंश छिपाकर ले जा रहे थे तस्कर, रोकने पर झोंकी फायरिंग; 3 गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2024 02:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Dec 2024 02:23 PM IST
सार

जौनपुर जिले की मीरगंज व बरसठी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी आरोपी स्कॉर्पियो से गोवंश लेकर बिहार जा रहे थे। 

विज्ञापन
three animal smugglers arrested in police encounter one shot in leg in jaunpur
पुलिस के गिरफ्त में पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले की मीरगंज व बरसठी पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
मीरगंज पुलिस बंधबा बाजार बरसठी मोड़ तिराहा के पास रात में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी बीच एक स्कॉर्पियों कुंवर तिराहे की तरफ से तेज गति से बंधवा तिराहे की तरफ आते दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर टॉर्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया। लेकिन उक्त स्कॉर्पियों चालक तेज गति से बरसठी की तरफ भागने लगा। 
विज्ञापन


बदमाश के भागने की सूचना आर.टी सेट से कंट्रोल रूम व थाना बरसठी को दी गई। प्रभारी निरीक्षक बरसठी द्वारा बताया गया कि बरसठी बंधवा रोड पर घेराबंदी की गई है। स्कॉर्पियों पुलिस बल को देखकर पुनः बंधवा की ओर जा रही है। सूचना पर बिलरा मोड़ के पहले थानाध्यक्ष मीरगंज मय फोर्स के घेरा बंदी करते हुए उक्त वाहन का इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली

three animal smugglers arrested in police encounter one shot in leg in jaunpur
पुलिस के गिरफ्त में पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय बाद एक वाहन आता हुआ दिखाई दिया। खुद को घिरा पाकर वाहन में बैठे चालक द्वारा स्कॉर्पियो को मोड़ दिया गया। चालक के बगल में बैठे एक व्यक्ति ने उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। थानाध्यक्ष मीगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। 

इसी बीच प्रभारी निरीक्षक बरसठी मय हमराह के आ गए। जहां पर अन्य फोर्स के साथ घेराबंदी करते हुए दो अन्य व्यक्तियों को पकड़ा गया। घायल व्यक्ति ने अपना नाम मनीष यादव उर्फ मिन्टू यादव पुत्र शिवलाल यादव, निवासी कैथा उर्फ टडिया थाना अलीनगर जनपद चंदौली बताया। 

अन्य पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सद्दाम हुसैन पुत्र मुसाफिर निवासी मथुरापुर कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर व चन्द्रशेखर यादव पुत्र गामा यादव निवासी ग्राम कैथा उर्फ टडिया थाना अलीनगर जनपद चंदौली के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गो तस्करी करके बिहार में गोवध के लिए ले जाते हैं। स्कॉर्पियो में तीन गोवंश को गोवध के लिए बिहार ले जा रहे थे। मौके पर वाहन में तीन गोवंश बरामद हुए। साथ ही तमंचा कारतूस व नकदी बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed