फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three ambitious projects worth more than one billion incomplete

Jaunpur News: एक अरब से अधिक की तीन महत्वाकांक्षी परियोजनाएं अधूरीं

Thu, 02 Nov 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three ambitious projects worth more than one billion incomplete
जौनपुर। लोकसभा चुनाव को महज कुछ ही माह शेष रह गए हैं। बावजूद जिले में एक अरब से अधिक की तीन परियोजनाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकीं। इनकी भौतिक प्रगति देखी जाए तो मेडिकल कालेज का निर्माण 63 फीसदी तो अमृत योजना के सीवर लाइन व जल जीवन मिशन का कार्य 54 फीसदी ही हो सका है। वजह कि कार्यदायी संस्था की शिथिलता के निर्माण धीमी गति से चल रहा है। बावजूद जिम्मेदारों की तरफ से कोई ठोस कवायद नहीं की जा रही हैं।
विज्ञापन


उमानाथ सिंह मेडिकल कालेज :-
उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कालेज का निर्माण मार्च 2015 से चल रहा है। यानी मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में कार्य शुरू हुआ जो आज तक पूरा नहीं हो सका। इसका शिलान्यास तत्कालीन सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। पूर्वांचल की इस महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में हजारों मरीजों को बेहतर इलाज हो सकता है, जिससे उन्हें महानगरों की ओर नहीं रुख करना होगा। फिलहाल एमबीबीएस की दो वर्ष से कक्षाएं प्रारंभ कर दी गईं हैं। ओपीडी तो देखी जा रही है लेकिन गंभीर मरीजों को भर्ती करके उपचार करने की सेवा अभी तक नहीं शुरू हो सकी है। 554 करोड़ की इस परियोजना में 63 फीसदी काम हो सका है। इसमें अब तक कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को 379 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ हैं, जिसमें से काम करने वाली फर्म को 320 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शुरुआत में इसको पेटी कांट्रैक्टर के तौर पर टाटा व बालाजी करा रहे थे, फिर जीएसटी लगने से लागत बढ़ने का हवाला देते हुए इन्होंने हाथ खड़े कर दिए। वर्तमान में शिवांश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ कार्य करा रही है। इसको पूरी करने की तिथि दिसंबर 2024 है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत सीवर लाइन :-
अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन का कार्य चल रहा हैं। वर्ष 2017 में स्वीकृत इस परियोजना में जनवरी 2019 से काम चल रहा है। 264 करोड़ की इस परियोजना में कार्यदायी संस्था को जल निगम को अब तक 130 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है। इसमें काम करने वाली टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड को 116 रुपये दिए जा चुके है। 179 किमी सीवर पाइप लाइन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 115 किमी पाइप बिछाई जा चुकी है। भौतिक प्रगति देखा जाए तो महज 54 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल जीवन मिशन हर घर जल पहुंचाने की योजना :-
जौनपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचाने की योजना पर काम अगस्त 2021 से चल रहा है। यह करीब 30 अरब की परियोजना है। इसमें अभी तक कोई इकाई(स्कीम) पूर्ण नहीं हो सकी है। इसके तहत 1223 स्कीम पर काम होना है, इसके तहत 1081 इकाई पर काम चल रहा है। विभाग का दावा है कि अभी तक 54 फीसदी ही काम हो सका है।

सभी बड़ी परियोजनाओं पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए कार्यदायी संस्था व काम करने वाली फर्म को समय-समय पर निर्देश व नोटिस भी जारी किया जा चुका है। मेडिकल कालेज में नए फर्म को काम दिया गया है तो सीवर लाइन में खराब काम पर मुकदमा तक दर्ज कराया गया है। निर्धारित समय तक कार्य पूरा कराने का प्रयास होगा। -अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed