फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Threatened to kill if the case was not settled

Jaunpur News: मुकदमे में सुलह न करने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 24 Apr 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill if the case was not settled
धर्मापुर। पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर महिला के इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निशान निवासी जमीला पत्नी रशीद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पड़ोसी काफी मनबढ़ हैं। इन लोगों ने पहले भी उनके घर में घुसकर उनके और बच्चों के साथ मारपीट की थी, जिसके संबंध में बीते मार्च महीने में गौराबादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोप है कि उसी रंजिश में बीते शनिवार को सुबह करीब 8 बजे जब पीड़िता का इकलौता बेटा सन्नी उदियासन नहर के पास था तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से घेर लिया। किसी तरह जान बचाकर वह अपनी मां के पास पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उन पर पुराने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि यदि सुलह नहीं की तो उनके बेटे को जान से मार देंगे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सनवर, मेंहदी हसन, सद्दाम, चांद मोहम्मद और सोहराब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गौराबादशाहपुर के कार्यवाहक थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed