{"_id":"6560e486740a1e3f48041c0e","slug":"threatened-dm-on-phone-by-posing-as-union-minister-arrested-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-8655-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: केंद्रीय मंत्री बन कर डीएम को फोन पर धौंस जमाई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: केंद्रीय मंत्री बन कर डीएम को फोन पर धौंस जमाई, गिरफ्तार
विज्ञापन
मछलीशहर। खुद को फोन पर केंद्रीय मंत्री बताकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा पर काम कराने के लिए धौंस जमाने वाले को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने डीएम के स्टेनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जिलाधिकारी जनसुनवाई कर रहे थे। उसी समय उनके सीयूजी नंबर पर मोहम्मद माजिद निवासी बिंदापुर मदर डेयरी थाना डाबड़ी जनपद पश्चिमी दिल्ली का फोन आया जो मूलत: ग्राम घोघा भागलपुर बिहार का निवासी है। उसने खुद को केंद्रीय मंत्री जयराम यादव बताते हुए किसी काम को कराने के लिए दबाव बनाया। तहकीकात की गई तो इस नाम का कोई मंत्री नहीं मिला।
घटना के संबंध में जिलाधिकारी के स्टेनो आदित्यनाथ त्रिपाठी ने बुधवार को थाना मछलीशहर जौनपुर में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने फोन करने वाले मोहम्मद माजिद को शुक्रवार की दोपहर जंघई तिराहा के समीप जयराम नगर कस्बा मछलीशहर से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
जमीन के मामले में पैरवी कर रहा था आरोपी
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि बृहस्पतिवार को एक नंबर से सीयूजी नंबर पर फोन आया। उसने अपने को केंद्रीय मंत्री बताया। जमीन के एक मामले में बात करने लगा। अनावश्यक रूप से दबाव बना रहा था। अपना नाम उसने जो बताया उस नाम को लेकर मुझे संदेह हुआ कि इस नाम का तो काई केंद्रीय मंत्री है नहीं। फिर फोन करने वाले ने अपने को समस्तीपुर का सांसद बताया। जबकि समस्तीपुर का सांसद कोई और है। ऐसे में मामले से एसपी को अवगत कराया गया। जांच में पता चला कि फोन करने वाला तो मछलीशहर का है।