फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves took away ACSR cable by taking guard hostage

गार्ड को बंधक बनाकर एसीएसआर केबल उठा ले गए चोर

Thu, 19 Nov 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away ACSR cable by taking guard hostage
बरसठी। थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव के पास 400 केवी के ट्रांसमिशन लाइन निर्माण के लिए रखा चार ड्रम एल्यूमीनियम का तार (एसीएसआर) चोर उठा ले गए। गार्ड को भी बंधक बना लिया। जेई जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी हुए एसीएसआर की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के अधीन नोएडा की फर्म आरएस इंट्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के निर्देशन में 400 केवी का वाराणसी-मछलीशहर-जौनपुर पारेषण लाइन का निर्माण का काम बड़ेरी गांव के पास चल रहा है। इसके के लिए 9 ड्रम एसीएसआर कंडक्टर रखा था। मंगलवार की रात चोर 4 ड्रम एसीएसआर केबल गार्ड को बंधक बनाकर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी काम कराने वाली फर्म के साथ विभाग को हुआ तो विभाग के जेई जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार कार्यदायी संस्था के सुपर वाइजर राकेश ठाकुर मौके पर पहुंचे। एसओ श्यामदास वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed