Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   thief arrested in police encounter in jaunpur

Police Encounter: रात में चोरी के लिए रेकी कर रहा था बदमाश, पुलिस देखते ही चलाई गोली; जवाबी कार्रवाई में घायल

Thu, 12 Dec 2024 12:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Dec 2024 12:48 PM IST
सार

जौनपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी शातिर चोर है और वह रात में रेकी करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस से मुठभेड़ में पकड़ा गया। 

विज्ञापन
thief arrested in police encounter in jaunpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस प्रशासन

विस्तार

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंडरब्रिज गोधना के पास बुधवार देर रात में लाइन बाजार व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा सहित जिंदा कारतूस व चोरी के 28,520 रुपये बरामद किया गया। मुठभेड़ में चोर के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार रात 1:20 बजे लाइन बाजार प्रभारी सतीश सिंह व कोतवाल मिथिलेश मिश्र दोनों पेट्रोलिंग पर थे। कचगांव के अंडरब्रिज के आगे गोधना के पास गश्त कर रहे थे कि सामने से कच्ची रोड पर एक संदिग्ध दिखा। एहतियातन मोबाइल पुलिस को दूसरे तरफ से घेरने को कहा गया।
विज्ञापन


संदिग्ध को रोकने के लिए पुलिस ने आवाज लगाई तो बदमाश अपने आप को दोनों तरफ से घिरता देख पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसमें कोतवाल मिथिलेश मिश्र बाल-बाल बच गए। इस पर जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके बाद लाइन थाना पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त राजकुमार बेन बंसी पुत्र चाणिका गांव बहरी कला फूलपुर बनारस के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश शातिर चोर है और रेकी के लिए वहां खड़ा था। बदमाश के अन्य साथी मुठभेड़ देख फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी पर जनपद के विभिन्न स्थानों में चोरी सहित आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे भी दर्ज हैं।

क्या बोले अधिकारी
सीओ सिटी/प्रशिक्षु आईपीएस आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त शातिर चोर है। इस पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी व आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं इसके पास से 0.315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व चोरी के 28,520 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed