फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man broke his mother's lap at the hospital's gate, the case of Shahganj CHC, could not get treatment in time in jaunpur

अस्पताल के गेट पर मां की गोद में युवक ने तोड़ा दम, शाहगंज सीएचसी का मामला, समय से नहीं मिल सका उपचार

Wed, 21 Apr 2021 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Apr 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
The young man broke his mother's lap at the hospital's gate, the case of Shahganj CHC, could not get treatment in time in jaunpur
अस्पताल में मृत बेटे के शव पर विलाप करती माँ - फोटो : अमर उजाला
 शाहगंज में इलाज के अभाव में जौनपुर के एक युवक की वाराणसी में मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब शाहगंज में भी एक युवक ने अस्पताल की चौखट पर मां की गोंद में तड़पकर दम तोड़ लिया। बेटे के इलाज के लिए मां काफी देर तक भटकती रही।  जब सीएचसी पहुंची तो यहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर मौत की वजह हृदयाघात बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम कराए बिना शव देकर परिजनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


सरपतहां थाना अंतर्गत रुधौली गांव के मिर्जापुर पुरवा निवासी सिकंदर (30) काफी समय से बीमार था। उसका उपचार आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार में काफी पैसा खर्च होने के बाद जब परिजन लाचार हो गए तो युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन से बेटे को लेकर मां शारदा शाहगंज स्टेशन पर उतरी। दोनों यहां से घर की ओर रवाना हुए। तभी अचानक बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। बेटे को लेकर मां नजदीकी अस्पतालों में पहुंची, मगर कहीं भी तुरंत  उपचार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद वह सीएचसी पहुंची। मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाकर उपचार की तैयारी चल रही थी, तब तक सिकंदर की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से बेसुध मां का रो-रोकर बुरा हाल था। इस बाबत चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी के बताया कि युवक गंभीर अवस्था में लाया गया था। उसे रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान चिकित्सालय गेट पर ही उसे संभवतः हृदयाघात से मृत्यु हो गई। कोरोना पॉजिटिव का कंफर्म केस नहीं था। लिहाजा कोरोना प्रोटोकाॅल नहीं लागू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed