फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wife was not found, the groom king had to eat the air of lock-up

बीबी तो मिली नहीं, दूल्हे राजा को खानी पड़ी हवालात की हवा

Mon, 09 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The wife was not found, the groom king had to eat the air of lock-up
सिकरारा। एक गांव की लड़की की शादी तय करने के बाद उसी दिन दूसरे गांव की लड़की के यहां बारात लेकर आए दूल्हे राजा को दुल्हन तो मिली नहीं उल्टे हवालात की हवा खानी पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र फतेहगंज बाजार में सोमवार दोपहर बाजार निवासी एक युवक की बेटी की शादी रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी सद्दाम पुत्र कमालुद्दीन से तय हुई थी। बारात आ भी गई। बारातियों की आवभगत के साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच जलालपुर थाना के सिरकोनी राजेपुर से ताहिर अली पत्नी जरीना तथा कई लोग वहां आ धमके और दूल्हे सद्दाम व पिता कमालुद्दीन को लताड़ लगाते हुए हंगामा करने लगे। उनके साथ आई महिलाओं ने दूल्हे को दो-चार थप्पड़ जड़ दिया। उन लोगों ने मामला पूछा तो बताए कि यह बारात उनके यहां जानी थी। सिरकोनी राजेपुर से आई महिला ने बताया कि लड़के के पिता कमालुद्दीन चार दिन पहले उनके यहां उसकी बेटी से शादी के लिए काफी मिन्नत किए, तब वे लोग राजी हुए थे और वे आज ही शादी के लिए आने वाले थे, जहां तैयारी भी पूरी थी। वहीं, फतेहगंज निवासी लड़के के पिता ने बताया कि आज सुबह नौ बजे घर के एक व्यक्ति के मोबाइल पर लड़के के पिता ने फोन किया कि वे लोग 20-25 की संख्या में फतेहगंज में बारात लेकर जा रहे हैं। इतना सुनते ही लड़की के घर सन्नाटा छा गया। सामने वाला फोन काट दिया। इसके बाद वह लोग यहां आ गए। जिस पर वे उनके आवभगत की तैयारी में जुट गए थे। उन्हें इस बात का तनिक भी एहसास नहीं था कि जिस लड़के को अपनी बेटी सौंपने जा रहे हैं वह किसी और जगह भी शादी तय कर चुका है। दोनों लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वे आपस में रिश्तेदार भी हैं। लेकिन हम लोगों को पता नहीं चल सका। दूल्हे और उसके पिता की इस हरकत से नाराज दोनों जगहों के लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार करने के साथ लड़के वालों से हर्जाने की मांग करने लगे। 112 नबर पुलिस को सूचित किया गया। बक्शा पुलिस मौके पर पहुंचकर दूल्हे व उसके पिता को थाने ले गई। दोनों लड़की पक्ष को बुलाकर मामले की जांच में जुट गई। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा हैं। इस संबंध में बक्शा थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़का एक दिन में दो शादी करने जा रहा था, जिसकी शिकायत लड़की के पक्ष वालों ने की जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed