फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The western end of the royal castle turret collapsed, walls Drkin

ढह गई है शाही किला की पश्चिमी छोर की बुर्जी, दीवारें भी दरकीं

Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
The western end of the royal castle turret collapsed, walls Drkin
शाही किले के पिछले हिस्से की दो वर्ष पहले गिरी दीवार। 
गोमती तट पर स्थित ऐतिहासिक शाही किला की अभेद्य दीवारें दरकने लगी हैं। समुचित रख रखाव के अभाव में किला की दीवारों में लगे पत्थरों में जगह जगह दरारें पड़ रही हैं। कई स्थानों पर पत्थर दीवार से बाहर निकल आए हैं। सुरक्षा के लिहाज से कई जर्जर स्थानों को तार और बल्ली लगाकर घेरा गया है।
विज्ञापन


दो साल पहले बारिश के मौसम में ही शाही किला की पश्चिमी छोर की एक बुर्जी ढह गई थी। जिसका जीर्णोद्धार कराने के लिए चुनार से पत्थर लाकर काम शुरू किया गया, लेकिन आजतक  काम पूरा नहीं हो सका। गोमती के किनारे की तरफ स्थित बारह दरी का भी अस्तित्व संकट में है।
विज्ञापन


किले के अंदर मौजूद बारह दरी में ही बादशाह के मंत्री आपस में राय मशविरा करते थे। किले के अंदर मौजूद टर्की हमाम को भी संरक्षण की दरकार है। किला के मुख्य गेट के बगल में स्थित मजार के आस पास की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। मुख्य गेट की छत से कई स्थानों से पत्थर निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाही किले का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने 1332 ई. में कराया था। इस किले का भीतरी फाटक 26.5 फीट ऊंचा और 16 फीट चौड़ा है। केंद्रीय फाटक 36 फीट ऊंचा है। पूर्वी द्वार के अंदर की तरफ बनी मेहराबें इस किले की प्राचीन भव्यता की गाथा कहती हैं।


किले के अंदर मौजूद तुर्की शैली का स्नानागृह नवाब इब्राहिम के शासन काल में बना है। और मस्जिद इब्राहिम नैव बराक (फिरोज शाह तुगलक का भाई) ने बनवाया था। मस्जिद के मुख्य द्वार पर अभिलेख युक्त पाषाण स्तंभ रखा है। जिसकी तिथि 1760 ई. बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed