फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The weather is pleasant, rain drains jam

बारिश से नालियां जाम  मौसम हुआ खुशनुमा

Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant, rain drains jam
सोमवार को हुई बारिश के बाद नाले में तब्दील हुई कलेक्ट्रेट की लाइनबाजार सड़क।
सोमवार को दोपहर में हुई बारिश किसानों के लिए अमृत साबित हुई। वहीं शहर व ग्रामीण इलाकों में मौसम खुशनुमा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। कई स्‍थ्‍ाानों पर जलभराव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सड़को पर पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में  दिक्कत हुई।
विज्ञापन


मुहल्लों में नालियां जाम होने के कारण  गंदा पानी घरों में घुस गया था।सोमवार की सुबह से ही बादल आसमान में छाए हुए थे। लेकिन अपराह्न 11 बजे जोरदार गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा छा गया था। बारिश से किसान प्रसन्न हैं। धान की नर्सरी के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई।
विज्ञापन


किसान मक्का, अरहर, बाजरा आदि की बुवाई भी शुरू कर देंगे। शहरवासियों को बारिश के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।  सड़क व शहर के निचले इलाकों में जल जमाव हो गया था। पानी भरने के कारण सड़क का पता ही नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दुर्घटना होने की संभावना बनी रही। नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया था। इस दौरान बदलापुर पड़ाव, ओलंदगंज, तारापुर कालोनी  आदि मुहल्लों  में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई है। इस दौरान लोग नगर पालिका को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed