फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The voice of conducting student union elections was raised, slogans raised fiercely

छात्र संघ चुनाव कराने की आवाज बुलंद,जमकर की नारे बाजी

Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The voice of conducting student union elections was raised, slogans raised fiercely
छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर समाजवादी छात्र सभा की ओर से बृहस्पतिवार को तिलकधारी महाविद्यालय गेट पर जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा के नेतृत्च में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कहा कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं होता है तो हमलोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। कालेज प्रशासन की छात्र संघ चुनाव कराने की मंशा नहीं है। जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती है तो तिलकधारी महाविद्यालय के गेट पर ताला लगाने का काम करेंगे। जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि जब तक छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला सचिव प्रशांत यादव ने कहा कि जल्द ही छात्र प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग करेगा। जिला महासचिव अनिल यादव ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्र राजनीति की प्रथम पाठशाला है। इसलिए यह चुनाव होना छात्र हित के लिए जरूरी है। अमित यादव ने कहा कि कालेज प्रशासन छात्र संघ चुनाव कराने में हीलाहवाली कर रहा है। प्राचार्य को कई बार पत्र के माध्यम से छात्र संघ चुनाव का मांग किया गया, लेकिन उनके ओर से कोई जवाब नहीं आया। धरना करने वालों में दीपक यादव , अवनीश यादव, विकास पाल , अमित, विनोद शर्मा , सचिन यादव , प्रशांत, विकास, अजय , राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed