फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The villagers demonstrated on the bad road

खराब रास्ते को लेकर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The villagers demonstrated on the bad road
गौराबादशाहपुर के मनिहंगोविंदपुर गांव की दलित बस्ती में सड़क न बनने के विरोध में प्रदर्शन करते ग? - फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर विकास खंड के मनिहांगोविंदपुर गांव मे दलित बस्ती को जोड़ने वाले रास्ते पर कीचड़ फैलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस मार्ग से दलित बस्ती समेत भुइली गांव के मौर्या बस्ती मुस्लिम बस्ती के लोगों का भी आना जाना होता है।
विज्ञापन

बारिश होने की वजह से इस कच्चे चकरोड मार्ग पर कीचड़ भर गया है। इसपर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। रास्ते पर खड़ंजा निर्माण न होने से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने श्रमदान से इस मार्ग का निर्माण किया था। उसके बाद ग्राम प्रधान ने दोबारा इस मार्ग को बनवाया था ग्रामीणो का कहना है की सडक पर खड़ंजा नही बिछाए जाने के कारण बारिश का पानी रास्ते में भर जाता है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। प्रदर्शन करने वालो में दुर्गावती देवी, राधिका, सुभावती, राजेश मर्या, दशरथ, राम छोटेलाल, शारदा ,मनीराम, राजेन्द्र, साहबराज, करन, जितेंद्र, राधे, जंग किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed