फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Utkal University, Orissa defeated BHU

बीएचयू ने उत्कल विवि उड़ीसा को दी शिकस्त

Thu, 18 Feb 2016 01:03 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 18 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The Utkal University, Orissa defeated BHU
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर विश्वविद्यालयीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में बुधवार को बीएचयू, वाराणसी ने  उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


वाक ओवर मिलने से काशी विद्यापीठ वाराणसी, कल्याणी विवि पश्चिम बंगाल और रीवा विश्वविद्यालय की टीमों को विजेता घोषित किया गया प्रतियोगिता का पहला मुकाबला उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा और बीएचयू वाराणसी के बीच
विज्ञापन


खेला गया। जिसमें बीएचयू ने 25/22, 25/22, 25/15 के अंकों के अंतर से उत्कल विश्वविद्यालय को शिकस्त दी। दूसरा मैच एपीएस रीवा और मगध विश्वविद्यालय बिहार के बीच होना था। मगध विवि के नही पहुंचने से रीवा विवि
विज्ञापन
विज्ञापन


 को वाकओवर देकर विजेता घोषित कर दिया गया। इसी तरह तीसरा मैच काशी विद्यापीठ वाराणसी और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के बीच होना था, लेकिन वीर कुंवर सिंह विवि की टीम के नही आने से काशी विद्यापीठ को

वाकओवर देकर विजेता घोषित कर दिया गया। चौथा मैच कल्याणी विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बीच होना था जिसमें दरंभंगा की टीम नही आई तो कल्याणी विवि को वाकओवर देकर

विजेता घोषित कर दिया गया। पांचवां मैच बीएचयू वाराणसी और राची विश्वविद्यालय झारखण्ड के बीच हुआ। जिसमें राची ने 25/15, 25/14, 25/08 के अंतर से बीएचयू वाराणसी को हराया। छठवां मैच विनोवाभावे विवि हजारीबाग


झारखंड और बीआरए विवि बिहार के बीच खेला गया। जिसमें विनोवा विवि ने 25/11, 25/08, 25/13 के अंतर से मैच जीत लिया। रेफरी की भूमिका प्रशांत राय, पीपी सिंह और संकठा सिंह ने निभाई। सातवां मैच गुरुवार को पटना विश्वविद्यालय पटना और टीएम भागलपुर विश्वविद्यालय बिहार के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed