फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The unfulfilled demands of teachers have received government approval: Dharmendra

शिक्षकों की अधूरी मांगों को मिली सरकार की स्वीकृति : धर्मेंद्र

Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The unfulfilled demands of teachers have received government approval: Dharmendra
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संगठन की दशकों से लंबित कई मांगों पर सरकार ने स्वीकृति देते हुए आदेश जारी किया है। बाकी मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अमेठी से लौटते समय शनिवार को मछलीशहर रोडवेज शिक्षक साथियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के निरंतर संघर्षों के परिणामस्वरूप सरकार ने कुछ मांगों कैशलेस चिकित्सा सुविधा और प्रधानाचार्यों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने सरकार को बधाई दी। शिक्षकों के लिए राज्यकर्मियों की भांति सम्मानजनक एवं पूर्ण कैशलेस चिकित्सा सुविधा (दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य योजना) न देकर आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर वार्षिक प्रीमियम आधारित व्यवस्था लागू करना शिक्षकों की गरिमा के अनुकूल नहीं है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के लाखों शिक्षक और कर्मचारी दशकों से सम्मानपूर्ण कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग करते आ रहे हैं। सरकार को शिक्षकों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। इस मौके पर जिलामंत्री रामसूरत वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिंद, जिलामंत्री अजीत चौरसिया, कमलनयन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य भारत लाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed