फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The thug took 20 thousand and mobile from the youth by pretending one and a half lakh

डेढ़ लाख का झांसा देकर युवक से 20 हजार व मोबाइल ले उड़ा ठग

Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The thug took 20 thousand and mobile from the youth by pretending one and a half lakh
कस्बे के जंघई रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बृहस्पतिवार को एक युवक से 20 हजार रुपये सहित मोबाइल फोन की ठगी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा निवासी संदीप सिंह सुबह 10:30 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। उन्होंने 20 हजार रुपये निकाले और बाहर आ गए। तभी एक व्यक्ति ने अपनी जमा पर्ची भरने के लिए उनसे पेन मांगा। संदीप ने पेन निकाल कर दे दिया। कुछ समय बाद वह व्यक्ति लौट कर आया और उन्हें रुमाल में लपेटा एक बंडल दिया और कहा कि ये डेढ़ लाख रुपए ले लीजिए और अपना 20 हजार रुपये दे दें, मैं जमा करके आ रहा हूं और अपने पैसे में से बीस हजार रुपये आपको दे दूंगा। उसने पीड़ित का मोबाइल भी यह कहकर ले लिया कि किसी से बात करनी है। मेरा मोबाइल खराब है। ठग बैंक के अंदर गया और फोन लगाते-लगाते बैंक से बाहर निकला और चंपत हो गया। पीड़ित ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज के बंडल थे। यह देख संदीप के होश उड़ गए। उसने बहुत खोजबीन की पर ठग का पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने पिता बेनी सिंह को दी। बाद में पिता-पुत्र ने थाने जा कर तहरीर दी। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि ठगी के मामले में तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। ठग की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed