फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The supply cable in the transformer was burnt and cut for six hours, supply stopped

Jaunpur News: छह घंटे से ट्रांसफार्मर में लगा सप्लाई केबल जलकर कटा, आपूर्ति ठप

Tue, 24 Sep 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The supply cable in the transformer was burnt and cut for six hours, supply stopped
विद्युत उपकेंद्र से महराजगंज में प्रयागराज-शाहगंज मार्ग के किनारे खुले में रखा 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में वर्षों से ज्वाइंडर (लग) नहीं लगा है। बिना लग के ही किसी तरह तार से बांधकर केबल जोड़कर सप्लाई दी गई है। हर दूसरे दिन ट्रांसफार्मर से जुड़ा केबल जलकर कट जाता है। सोमवार को सुबह केबल कट कर गिर गया।
विज्ञापन

दुकानदारों के सूचना देने के बाद भी नहीं जोड़ा गया। छह घंटे बिजली न मिलने से परेशान दुकानदारों में रोष हैं। 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खुले में होने से आसपास के दुकानदारों राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए हादसे का सबब बना हुआ है। इसकी शिकायत दुकानदारों ने कई बार विभाग से की, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। दुकानदारों का कहना है कि ज्यादा समस्या रात में होती है। दुकानदारों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ती है। दुकानदार लल्लू यादव, विकास गौतम, राकेश सोनी, शेर अली, शिवम मोदनवाल, रंगोली, शिवनारायण, सुनील सिंह सहित दर्जनों दुकानदारों ने कहा कि अगर ट्रांसफार्मर की घेराबंदी और ज्वाइंडर एक सप्ताह में नहीं लगा तो बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जेई आशीष यादव ने कहा कि सप्लाई केबल जोड़कर जल्द ही ज्वाइंडर और वैकल्पिक रूप से ट्रांसफार्मर के पास सफाई कराकर घेराबंदी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed