फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The silence remained in the city on the second day as well, the roads were deserted

दूसरे दिन भी शहर में रहा सन्नाटा, सूनी रहीं सड़कें

Mon, 03 May 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The silence remained in the city on the second day as well, the roads were deserted
जौनपुर। रविवार को भी शहर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों पर ताला लटका रहा है। वहीं, सड़कें भी सूनी रहीं। रोडवेज परिसर भी सन्नाटे में रहा। कर्मचारियों को छोड़कर कोई भी यात्री मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लॉक डाउन लगाया है। इस दौरान मेडिकल स्टोर को छोड़कर शेष दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। अनावश्यक काम से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगाई गई है। लाक डाउन के दूसरे दिन रविवार को भी लॉक डाउन पूरी तरह सफल रहा। बाजारों सहित शहर पूरी तरह सन्नाटे में रहा। इस दौरान ओलंदगंज, सुतहट्टी, सिविल लाइंस, कोतवाली, लाइनबाजार सहित शहर के सभी इलाके सूने रहे। सड़कों पर भी वाहनों और लोगों का आवागमन नहीं हो रहा था। जिससे जेसीज चौराहा , सिपाह, मड़ियाहूं पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, मल्हनी पड़ाव पर भी सन्नाटा पसरा रहा। प्राइवेट वाहन जहां स्टैंडों में खड़े रहे। वहीं रोडवेज परिसर में यात्रियों के नहीं रहने से बसों का भी संचालन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed