{"_id":"5e0111818ebc3e87e75c16b5","slug":"the-rogue-arrived-in-disguise-seeking-money-for-extortion-caught-jaunpur-news-vns501378888","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी का पैसा मांगने साधु वेश में पहुंचा बदमाश, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी का पैसा मांगने साधु वेश में पहुंचा बदमाश, पकड़ा
विज्ञापन
रंगदारी का पैसा लेने साधु वेश में पहुंचा बदमाश
- मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सिरिया गांव में पकड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरिया निवासी एक व्यक्ति से रंगदारी का पैसा मांगने आए साधू वेशधारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने में लगी हुई है।
गांव निवासी सर्वेश पटेल के मोबाइल पर चार दिन पहले किसी ने मोबाइल से फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की। कहा कि पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारी पोल खोल दूंगा, जिससे जेल चले जाओगे। लगातार चार दिन तक सुबह-शाम फोन आने से भयभीत सर्वेश ने सोमवार को फोन करने वाले को बेलवा में पैसा देने के लिए बुलाया। मड़ियाहूं पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने सर्वेश और उसके साथियों की मदद से रंगदारी का पैसा मांगने बाइक से आए साधू वेशधारी बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनय निवासी प्रतापपुर प्रयागराज बताया। पुलिस उसे कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। उसने पूछताछ में बताया कि पहले एक जौनपुर में तैनात एक सिपाही ने उसे पैसा लेने के लिए भेजा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।