फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The procession turned into Kerakt Baravfat

केराकत में निकला बारावफात का जुलूस

Fri, 09 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The procession turned into Kerakt Baravfat
जश्ने यौमुन्नबी (बारावफात) का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के मौके पर मरकजी सीरत कमेटी के तत्वावधान में आयोजित जश्ने यौमुन्नबी में अंजुमनों ने नबी की शान में सारी रात नातिया कलाम प्रस्तुत किया। दूरदराज से आए अखाड़ों के कलाकारों ने करतब दिखाए।
विज्ञापन


 तहसील परिसर स्थित शाही बादशाहजादी मस्जिद से जुलूस निकाला गया। डा. सैय्यद अहमद मुजतबा ने हरी झंडी दिखाकर  जुलूस को रवाना किया। जुलूस में दर्जनों अंजुमनें नात पढ़ते हुए चल रही थी। अखाड़े के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। जुलूस कोतवाली चौराहे से होकर संकट मोचन मंदिर  से होकर मुख्य मार्ग से होकर शाम को शाही
विज्ञापन


 जामा मस्जिद शेखजादा पहुंच कर समाप्त हुआ। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्टाल लगाकर अंजुमन और अखाड़े के कलाकारों का स्वागत किया। अंजुमनों एवं अखाड़ों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलुस में गंगाजमुनी तहजीब का निर्वहन करते हुए दूसरे सम्प्रदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण के बाद डा. बहादुर अली खां, एवं निजामुद्दीन अंसारी ने आभार व्यक्त किया। सीओ अशोक कुमार सिंह


कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्र जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। हाजी सईद अंसारी, अब्दुल हमीद खां, सलीमुद्दीन अंसारी, मो. आरिफ, मो. असलम, हाजी मोहर्रम अली, जौवाद अहमद, गुफरान और सौदागर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed