फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The poem echoed the pain of the soil, and the auditorium resounded with applause until late at night.

Jaunpur News: कविता में गूंजा माटी का दर्द, देर रात तक तालियों से गूंजा सभागार

Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The poem echoed the pain of the soil, and the auditorium resounded with applause until late at night.
जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शहर के एक होटल सभागार में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देर रात तक कविताओं के बीच हॉल गूंजता रहा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने प्रवासी जीवन की अव्यक्त वेदना और जन्म भूमि से जुड़े अटूट आत्मीय संबंधों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अपनी माटी का ऋण केवल स्मृतियों में नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में योगदान देकर भी चुकाया जा सकता है।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि साहित्य समाज की संवेदनाओं को जगाता है और पत्रकारिता जनसरोकारों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि यह माटी साहित्य और कला की समृद्ध परंपरा के लिए जानी जाती है। ऐसे आयोजनों से साहित्यकारों और कवियों को एक सशक्त मंच मिलता है। अतुल बाजपेई , व्यंग्यकार अखिलेश द्विवेदी , प्रीति पांडेय, कवयित्री विभा तिवारी, डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने अपनी रचना पेश कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शम्भू सिंह सोलंकी ,महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, संरक्षक राकेश कांत पांडेय, शेषनाथ सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed