{"_id":"57e6d6144f1c1bc32ca839ba","slug":"the-people-of-the-village-from-heavy-rain-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से गांव शहर के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से गांव शहर के लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
रूहट्टा में लगे बारिश के पानी से बच बचाकर निकलती युवती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात और शनिवार को सुबह से हुई भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर में कई स्थानों पर सड़कें देर तक पानी में डूबी रहीं। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। हाईवे पर बने गड्ढे पानी से भर गए जिससे आवागमन में काफी परेशानी हुई। सड़कों पर देर तक पानी लगा रहा।
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भीगते हुए घर लौटे। शहर के हरलालका रोड पर नाली निर्माण के लिए मिट्टी को खोदकर सड़क पर छोड़ दिया गया है। बारिश में मिट्टी पूरी सड़क पर फैल गई जिससे सड़क कीचड़ में सन गई है। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार भारी बारिश के चलते कस्बे के कई घरों में पानी घुस गया।
कच्चे मकानों के अलावा कई पक्के मकान की छत भी पानी टपकने लगी। जिससे लोगों को परेशानी हुई। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार भारी बारिश से दिनभर जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। नाली की सफाई न होने से कस्बा में चौराहा के पास कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
गुलशन मार्केट पानी में डूब गया। सुबह पौने बजे से तेज बारिश शुरू हुई। ढाई घंटे तक हुई बारिश से त्रिभुवन यादव की मिठाई की दूकान, अरशद के फल की दूकान, समेत कई दूकानों में पानी घुस गया। डोभी प्रतिनिधि के अनुसार शुक्त्रस्वार शाम व शनिवार सुबह से हो रही झमाझम वारिश से जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया।
सब्जियों के आंशिक नुकसान हुआ है। जबकि धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। आज़मगढ़-वाराणसी मार्ग पर बने बड़े बड़े गड्ढो में पानी भर जाने के कारण लोगों को आवा गमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार पूरानंद मोहल्ले में पानी भर गया है।
बरईपार रोड से इस मोहल्ले का संपर्क टूट गया है। मंदिर परिसर में भी पानी भर गया है। पूजा के लिए लोग घुटने भर पानी में होकर मंदिर जा रहे हैं। पूरानन्दलाल मोहल्ला निवासी पारस जायसवाल, लल्लन जायसवाल, मोती जायसवाल, छत्रपाल, कल्लू मोहन, राजाराम, दिनेश श्रीवास्तव के घरो की सीढ़ियों तक पानी लगा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने नगर पंचायत को निर्देश दिया है कि जल निकाशी की व्यवस्था कर मोहल्ले में लगा पानी साफ कराएं।