फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The mud wall collapsed, the sleeping old man dies

मड़हे की कच्ची दीवार ढही, सोए वृद्ध की दबकर मौत

Wed, 06 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The mud wall collapsed, the sleeping old man dies
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सहिजदपुर बरहता गांव में मंगलवार की रात करीब 12 बजे रिहायशी झोपड़ी की कच्ची दीवार ढह गई। इसमें अंदर सो रहे वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रामनाथ (60) परिवार के साथ अपने रिहायशी झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक छप्पर की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में रामनाथ दब गए। आनन-फानन में लोग उन्हें मलबे से बाहर निकाले। परिजन अस्पताल ले जाने के लिए की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर बुधवार की सुबह परिजनों ने घटना की सूचना एसडीएम को दिया। जिन्होंने लेखपाल और पुलिस को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर गोपालजी तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण मड़हे की मिट्टी गल गई थी, जिसके कारण रात में दीवार ढह गई । फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed