फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants robbed the couple on the strength of the weapon

असलहे के बल पर बदमाशों ने दंपती को लूटा

Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the couple on the strength of the weapon
मरहट नहर पुलिया के पास शनिवार को बाइक सवार दंपती को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों के बल पर नकदी सहित एक लाख से अधिक की कीमत का जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़िता के पति ने थाने में दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव निवासी कमलेश गुप्ता खुटहन कस्बा निवासी व्यापारी लालबहादुर मदेशिया का दामाद हैं। वह दो दिन पूर्व अपनी पत्नी किरन को लिवाकर ससुराल आया था। शनिवार की दोपहर दो बजे बाइक से अपनी पत्नी को लिवाकर वापस घर जा रहा था। मरहट नहर के पास सुनसान स्थल पर पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि एक बदमाश ने उनपर असलहा तान दिया। दूसरे ने किरन के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन छीन ली। जाते-जाते बदमाश कमलेश के जेब में रखा पर्स और गले की चेन लूटकर लवायन गांव की तरफ फरार हो गए। इसके बाद शोर सुनकर पहुंचें ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed