फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The matter of recovery of rent of shops in cold storage

Jaunpur News: दुकानों का किराया वसूली का मामला ठंडे बस्ते में

Wed, 10 May 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The matter of recovery of rent of shops in cold storage
जौनपुर। नगर के शाही पुल पर पुरातत्व विभाग की करीब 25 दुकानों से 70 लाख रुपये किराया वसूली का मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। इनके द्वारा किराए का निर्धारण किया गया। इन दुकानदारों की तरफ से 30 साल से किसी प्रकार का किराया नहीं दिया गया था। प्रशासन की तरफ से बकाए का कुल 89 लाख रुपये किराया तय किया गया। किराया जमा नहीं करने पर शाही पुल की पुरातत्व विभाग की 25 दुकानों को प्रशासन ने जुलाई में पहले खाली करवा दिया था। अवैध तरीके से काबिज इन दुकानदारों पर औसत तीन-तीन लाख रुपये का बकाया निर्धारित किया गया था। कुछ दुकानदारों ने रकम जमा कर दी। उनको दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई। बकाए और किराए का निर्धारण करने के लिए एडीएम की अध्यक्षता में टीम का गठित की गई थी। किराए की दरें तय कर दी गई हैं। तीन तरह का किराया तय किया गया है। 800, 1200 व 1500 रुपये मासिक किराया दुकानदारों से लिया जाएगा। इसको किस खाते में जमा किया जाएगा, इसके लिए प्रशासन पुरातत्व विभाग से पत्राचार करेगा। अगर पुरातत्व विभाग किराया अगर प्रशासन के खाते में देगा तो उससे विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रशासन ने दुकानदारों को राहत देते हुए किराए की दरें कम की हैं। उसी के हिसाब से बकाए में भी कटौती की गई। अधिकारियों का कहना है कि 89 लाख बकाए में से 10 लाख रुपये पहले जमा हो चुके हैं। शेष राशि भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed