{"_id":"6a9f080496b47c41900fb46e","slug":"the-little-kids-dressed-as-radha-krishna-spread-the-charm-of-culture-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-162435-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी संस्कृति की छटा
विज्ञापन
संस्कार भारती जौनपुर की ओर से आयोजित रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा और कान्हा बनें बच्चे। संवाद
जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर की ओर से रविवार की रात में शहर के एक लॉन में 37वां बाल गोकुलम श्री राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे लल्ला, राधा और कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी से जोड़ने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के बाद लल्ला, राधा और कृष्ण के सभी स्वरूपों की सामूहिक आरती की गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल की सदस्य सुषमा गुप्ता, अर्चना सिंह और कलाविद नवीन विश्वकर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ, उद्योगपति मनोज अग्रहरि, संस्था संरक्षक रविंद्र नाथ, अध्यक्ष डॉ. ज्योति दास, काशी प्रांत महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव और महामंत्री अमित गुप्ता रहे। भाजपा के जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने संस्कार भारती के गौरवपूर्ण इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था भारतीय कला, संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुजीत श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। संस्था के संरक्षक एवं प्रथम अध्यक्ष डॉ. अरुण मिश्रा ने कहा कि 37 वर्ष पहले रोपा गया संस्कार भारती का पौधा आज फलता-फूलता देखकर खुशी हो रही है। संचालन जिला उपाध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव ने किया। महामंत्री अमित गुप्ता ने अतिथियों, अभिभावकों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। संयोजक अभिताश गुप्ता और दीपक श्रीवास्तव ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन के साथ हुआ।
ये रहे विजेता
लल्ला वर्ग :
प्रथम शिवाली श्रीवास्तव, द्वितीय वंशिका आर्या, तृतीय कृश।
श्री राधा वर्ग :
प्रथम शिवांगी अग्रहरि, द्वितीय दिव्यांशी सिंह, तृतीय अनायसा जायसवाल।
श्री कृष्ण वर्ग :
प्रथम देव अग्रहरि, द्वितीय मनन सेठ, तृतीय कविश उपाध्याय।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
लल्ला वर्ग :
प्रथम शिवाली श्रीवास्तव, द्वितीय वंशिका आर्या, तृतीय कृश।
श्री राधा वर्ग :
प्रथम शिवांगी अग्रहरि, द्वितीय दिव्यांशी सिंह, तृतीय अनायसा जायसवाल।
श्री कृष्ण वर्ग :
प्रथम देव अग्रहरि, द्वितीय मनन सेठ, तृतीय कविश उपाध्याय।