फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The life of a fisherman boat sinking

नाव डूबने से मछुआरे की गई जान

Fri, 19 Aug 2016 12:59 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 19 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The life of a fisherman boat sinking
गंगा में आई बाढ़ के दौरान शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ के बाहर बने मार्ग को काटकर बहता नदी का पानी।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी घाट के पास गुरुवार को गोमती में नाव डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। उधर, हादसे की खबर गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। जबकि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हादसे की बाबत लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम लगभग सात बजे भड़ेरी गांव निवासी राजेश निषाद (35), नीरज (16) और उमाशंकर निषाद (30) नाव से नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। मछली पकड़ कर वह घर लौट रहे थे। अभी वह नाव को किनारे की ओर लगा ही रहे थे कि अचानक नदी किनारे लगा एक गूलर का पेड़ नदी में गिर पड़ा। इससे नाव डगमगाने लगी।
विज्ञापन


अभी वह लोग कुछ समझ पाते कि नाव नदी में डूब गई।  मछुआरों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े और नदी में उतर गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद मछुआरे उमाशंकर व नीरज को तो बचा लिया, लेकिन राजेश डूब गया। रात लगभग पौने दस बजे  गोताखोरों ने काफी मेहनत के बाद राजेश के शव को भी बाहर निकलाने में किसी तरह सफलता हासिल कर ली। उधर हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हादसे की बाबत जानकारी हासिल की। मौके  पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जबकि मृतक के परिवारीजन भी पहुंचे। उनके क्रदंन से माहौल गमगीन हो उठा। हादसे को लेकर गांव में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed