फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The government is conspiring against the food security law

खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ साजिशन कर रही सरकार

Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The government is conspiring against the food security law
जौनपुर। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि यूपीए सरकार में बने खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ साजिशन राशन कार्ड वापस करने एवं गरीबों को आवंटित किए गए राशन की रिकवरी करने का आदेश पारित किए जाने के खिलाफ हमलोगों ने प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार का यह आदेश खाद्य सुरक्षा कानून एवं सूबे की गरीब जनता के खिलाफ है। शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली और गरीबों की हितैषी बनने वाली भाजपा सरकार लगातार प्रदेश की जनता का उपहास उड़ा रही है। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जिले सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मौके पर प्रदेश महासचिव धर्मेंद निषाद, डा. आरसी पांडेय, परवेज हसन, राजकुमार निषाद, राकेश सिंह डब्बू, अनिल सोनकर, अजय सोनकर, राजकुमार गुप्ता, अमन सिन्हा, अतीक अहमद, अखिलेश यादव, अली अंसारी सब्बल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed