फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The girl jumped in the river by standing the bicycle on the bridge

पुल पर साइकिल खड़ी कर छात्रा ने नदी में लगाई छलांग

Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The girl jumped in the river by standing the bicycle on the bridge
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बनसत्ती घाटपर बने पुल से शुक्रवार को दोपहर स्नातक की एक छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए वहां मौजूद दो युवक नदी में कूद पड़े। काफी खोजबीन के बाद भी नदी में युवती का पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में छात्रा की तलाश में जुटी है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चोलापुर वाराणसी थाना क्षेत्र के खरदहा गांव निवासी सहादुर राजभर की पुत्री अर्चना (21) अभय महाविद्यालय नियार में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह परीक्षा देने पंडित राम प्रवेश चौबे महाविद्यालय के लिए घर से निकली थी। पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने गोमती नदी पुल से साइकिल बगल में खड़ी कर छलांग लगा दी। थोड़ी दूर खड़े युवकों ने ऐसा देख बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर में जुटी है। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष चंदवक संजय कुमार ने बताया कि घटना चोलापुर थाना क्षेत्र की है। लेकिन हमारी भी फोर्स लगी है। चौकी प्रभारी पतहरी त्रिवेणी सिंह, पुलिस के साथ मौके पर हैं। गोताखोर खोजबीन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed