फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The first obstacle near, the journey of the doctor is half

पास की पहली बाधा, डॉक्टरी का सफर हुआ आधा

Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The first obstacle near, the journey of the doctor is half
नीट (नेशनल इलिजीबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट) राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा 2021 का रिजल्ट सोमवार की जारी हुआ। परीक्षा में जिले के 11 मेधावियों ने अपना स्थान बनाया। होनहारों का नीट में चयन होने से मंगलवार को घरों में खुशी का माहौल रहा। खास बात ये रही कि इनमें से कोई किसान के घर से निकला और किसी ने आर्थिक तंगी को मात देकर ये सफलता पाई। किसी ने कोचिंग की साथ पाकर अपनी मंजिल पाई तो कइयों ने बगैर कोचिंग के सफलता पाकर ये साबित कर दिया कि सतत और ईमानदार मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। इन बच्चों ने न सिर्फ अपनों का बल्कि पास-पड़ोस और क्षेत्र को भी गर्व करने की वजह दी है।
विज्ञापन

सिकरारा: क्षेत्र के पूराबघेला गांव निवासी इंद्रजीत सिंह(लब्बू) का बेटा प्रांचल सिंह नीट क्वालीफाई कर अपने पिता के सपनों को साकार किया है। प्रांचल ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी कर हाईस्कूल मॉडर्न चिल्ड्रेन व इंटर टीडी कालेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके बाद स्वाध्याय से नीट की तैयारी में जुट गए। तीसरे प्रयास में लक्ष्य पा लिया। उसने 623 अंक पाए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़े पिता ब्रजभूषण सिंह एडवोकेट के साथ पूरे परिवार को देते हैं। माता ने सभी का मुंह मीठा कराया। सुजानगंज: क्षेत्र के सकापुर निवासी शशांक मिश्र पुत्र संजय मिश्र को नीट में 611 नंबर मिले हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा होली डिवाइन स्कूल कंचनपुर और इंटरमीडिएट की परीक्षा सिटी पब्लिक स्कूल मुंगराबादशाहपुर से पास किया। तीसरे प्रयास में उसे सफलता मिली। सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरु शैलेंद्र पांडेय को देते हैं। बक्शा: बक्शा गांव निवासी रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के अधीक्षक मनोज कुमार के पुत्र आदर्श यादव का चयन नीट के लिए हुआ। उन्हें 650 अंक मिले हैं। अपनी सफलता का श्रेय पिता मनोज कुमार तथा माता प्रेमा यादव को दिया।
विज्ञापन

बदलापुर: बदलापुर कस्बा निवासी मोहम्मद रफीक के पुत्र रिजवान ने नीट यूजी परीक्षा में 681 अंक हासिल किया। दूसरी तरफ क्षेत्र के ही जगजीवनपट्टी गांव निवासी मां सुधा व पिता संतोष तिवारी के पुत्र ऋषभ तिवारी ने 671 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खेतासराय: क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी आतेका जैदी का नीट में चयन हुआ। आतेका क्षेत्र के लखमापुर गांव के पूर्व प्रधान बाकर मेहंदी अर्शी की पुत्री है। वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही है। नीट की परीक्षा में 624 अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। खुटहन: जमुनियां गांव निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री सौम्या का भी नीट में चयन हुआ है। सौम्या ने 644 अंक हासिल किए हैं। वह सफलता का श्रेय अपने पिता, माता कुसुमलता सिंह व गुरुजनों देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला: क्षेत्र के हमजापुर गाँव निवासी जयहिंद यादव की बेटी आस्था यादव नीट क्वालीफाई कर अपने पिता के सपनों को साकार किया है। आस्था यादव पहली बार में ही नीट में उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन किया। सफलता का श्रेय अपने माता व भाई अभिषेक यादव को दिया। डोभी: क्षेत्र के अइलिया गांव निवासी अध्यापक विनोद कुमार सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह ने नीट की परीक्षा में 608 अंक पाए है। आशुतोष की शिक्षा लोकहित किरन स्टडी सेंटर वाराणसी से हुईं हैं। नीट में चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर तैयारी कर सफलता हा सिल किया।

शाहगंज: क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी मो. आतिफ खान पुत्र मो. खालिद ने आर्थिक तंगी से लड़ते हुए घर पर रहकर तैयारी की और नीट परीक्षा उत्तीर्ण किया। बिना कोचिंग के भी कामयाबी पाने का संदेश दिया। आतिफ को पहली बार में ही मिली सफलता के परिणाम से गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने 625 अंक प्राप्त किया। अपनी कामयाबी का श्रेय परिजन और गुरुजनों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed