फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The false story of swindling was fabricated by giving money to friends

दोस्तों को रुपये देकर गढ़ी थी छिनैती की झूठी कहानी

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The false story of swindling was fabricated by giving money to friends
मीरगंज। जंघई स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर 50 हजार 500 रुपये छिनैनी की बात झूठी निकली। पुलिस जांच में पीडि़त ने बताया कि वह दोस्तों को पैसा देकर छिनैती की झूठी कहानी गढ़ी थी। वहीं, परिवार के भी लोग लिखित तौर पर तहरीर देकर मामले को खत्म करने और कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रयागराज के सरायममरोज थाना के भुलेंद्र जयसिंहपुर गांव निवासी कुलदीप यादव बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक जंघई की शाखा में दोपहर 11 बजकर 12 मिनट पर पहुंचे थे। उनके मुताबिक वह बैंक से चेक द्वारा 50 हजार रुपये निकालने के बाद बगल एटीएम से पांच सौ निकाले। इसी बीच एटीएम व बैंक के बगल में पहले से मौजूद दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसका पचास हजार पांच सौ रुपये छीन कर फरार हो गए। कुछ देर बाद भुक्तभोगी ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग दौड़कर आए। भुक्तभोगी ने बैंक ड्यूटी में मौजूद सिपाही व होमगार्ड को छिनैती होने की सूचना दी तो सिपाहियों ने सीसी टीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया था। सीसीटीवी में दो लोग उसके साथ बैंक में पीछे से जाते और आते दिख रहे थे, लेकिन जहां घटना घटी वह सीसीटीवी की जद में नहीं आ रहा था, जिससे तमंचा सटाकर पैसा छिनते नहीं दिख रहा था। लेकिन, बैंक से बाहर पैदल जाते दो लोग दिख रहे थे। देर रात एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह भी मीरगंज थाने पहुंचे। पुलिस से घटना की बाबत जानकारी ली। वहीं, थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया की सीसी टीवी फुटेज खंगाल कर देखा गया तो दो लोग उसके साथ बैंक में पीछे से आते-जाते दिख रहे थे। लेकिन छिनैती वाले स्थान पर तमंचा सटाकर पैसा छिनते किसी ने नहीं दिखा और न ही कैमरे में दिख रहा है। मामला संदिग्ध समझ पुलिस ने पीडि़त युवक से कड़ाई व गहनता से पूछताछ किया तो वह टूट गया और कबूल किया कि परिजनों से छिपाने के लिए वह पैसा दोस्तों को देकर झूठी छिनैती की घटना की साजिश रचा था। परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed