फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The examination for the posts of constable civilian and equivalent will be held at 21 centres.

Jaunpur News: 21 केंद्रों पर होगी आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों के लिए परीक्षा

Sat, 06 Jun 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The examination for the posts of constable civilian and equivalent will be held at 21 centres.
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। नोडल अधिकारी बनाए गए एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार ने बताया कि यह परीक्षा 8,9,10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 56 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह परीक्षा जनपद में 21 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके लिए शहर कोतवाली, लाइन बाजार, सरायख्वाजा, जलालपुर, जफराबाद और केराकत कोतवाली क्षेत्र के विद्यालयों को सेंटर बनाया गया है। जहां जनपद में निर्धारित कुल 6 पालियों में 56,880 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा की निगरानी एवं व्यवस्थाओं लिए 21 केंद्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित कुल लगभग 1200 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed