फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The evening of Badlapur festival will be decorated with folk dance

लोकनृत्य की महफिल से सजेगी बदलापुर महोत्सव की शाम

Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The evening of Badlapur festival will be decorated with folk dance
बदलापुर। सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव 14 दिसंबर से शुरू होगा। इसे लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। महोत्सव के दूसरे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें कवि कुमार विश्वास भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह 11 बजे 251 जोड़ों की शादी सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई जाएगी। शाम 4 बजे से रात दस बजे तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें गोमती आरती, रूद्रकला अकादमी के बच्चों द्वारा रामायण, नृत्य नाटिका की प्रस्तुति, फरवाही लोकनृत्य, नटोरी लोकनृत्य, मयूर नृत्य, फूलों की होली, बाबा बृजमोहन दास अयोध्या और गगनदीप की गायन की प्रस्तुति होगी। जनपद के आधा दर्जन से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति से महोत्सव में चार चांद लगेगा। मंच निर्माण से लेकर दो दर्जन से अधिक स्टार लाइटिंग आदि की व्यवस्था की गई है। विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 15 दिसंबर को सबसे पहले विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो हजार से अधिक लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसमें डांडिया एवं बुंदेलखंडी नृत्य का मंचन होगा। शाम चार बजे से डांडिया, बुदेलखंडी नृत्य और काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें महोत्सव में विभिन्न प्रांतों की कला संस्कृतियों से जहां महफिल सजेगी। साथ ही कवि कुमार विश्वास, मानसी द्विवेदी, दिनेश बावरा को भी सुनकर लोग लोटपोट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed