{"_id":"628293f2d82eeb092a28971d","slug":"the-encroachers-themselves-started-removing-the-encroachers-for-fear-of-the-bulldozers-roaring-jaunpur-news-vns6538975165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर गरजने के डर से खुद अतिक्रमणकर्ता हटाने लगे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर गरजने के डर से खुद अतिक्रमणकर्ता हटाने लगे अतिक्रमण
विज्ञापन
जौनपुर। बुलडोजर चलने के डर से अतिक्रमणकर्ता औद्योगिक क्षेत्र सिद्दीकपुर की भूमि से खुद अतिक्रमण हटाने लगे हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए उपायुक्त उद्योग की ओर से अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस दिया गया है। इसमें एक सप्ताह के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने और इसमें होने वाले व्यय की धनराशि को वसूलने की चेतावनी दी गई है।
औद्योगिक क्षेत्र सिद्दीकपुर की आराजी संख्या 247 है। जिस पर 31 भूखंड है, जो जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की है, जिस पर तकरीबन पांच लोगों की ओर से दुकान और भवन बनाकर कब्जा किया गया है। इसमें राजबहादुर पुत्र पुनवासी, उर्मिला पत्नी मुन्नीलाल, कालिका पुत्र परसू, मुन्नीलाल पुत्र चंदर और विकास पुत्र मुन्नीलाल आदि है। मामला संज्ञान में आने के बाद तकरीबन 10 दिन पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने नायब तहसीलदार सहित लेखपालों की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश कराई गई। टीम ने इसकी रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसके बाद उपायुक्त उद्योग ने भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा। इसमें एक सप्ताह के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया था। ऐसा न करने पर विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने और इसमें होने वाले व्यय की धनराशि को वसूलने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद बुलडोजर चलने के डर से अतिक्रमणकर्ता खुद अतिक्रमण हटाने लगे हैं।
वर्जन
औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर पांच लोगों की ओर से भवन और दुकान बनवाकर कब्जा किया गया है। इसे हटाने के लिए उन्हें नोटिस देकर एक सप्ताह का समय दिया गया है। समय समाप्त होने के बाद बुलडोजर चलवाकर कब्जा हटवाने का कार्य किया जाएगा। - हर्ष प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग