फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The DM constituted a committee to investigate the allegations against the Tehsildar

Jaunpur News: डीएम ने तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित की कमेटी

Fri, 24 Apr 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The DM constituted a committee to investigate the allegations against the Tehsildar
मछलीशहर। तहसीलदार के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जानकारी अधिवक्ताओं के शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय जांच कमेंटी गठित कर तत्काल जांच के लिए तहसील भेजा है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया है। बृहस्पतिवार को तहसील अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र से मिला।जिलाधिकारी ने पूरा प्रकरण सुनने के बाद मामले की जांच के लिए सीआरओ और न्यायिक एसडीएम शिव प्रताप को नामित किया। दोनों अधिकारी तहसील परिसर में मामले में जांच करने शाम को आए।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री आलोक विश्वकर्मा को बातचीत के लिए बुलाया गया। दोनों पदाधिकारियों से लिखित शिकायत मांगी, जिस पर बार के पदाधिकारियों ने उपस्थित वकीलों से बात करने का प्रस्ताव दिया। इस पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद अधिवक्ता नारेवाजी करते हुए लौट गए। जानकारी मिलने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल जांच करने आए अधिकारियों से मिले और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों अधिकारी जनपद मुख्यालय लौट गए। अधिवक्ताओं और भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को प्रभारी मंत्री से मिलकर मामले की जानकारी देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed