फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The district will be developed with an investment of 3516 crores

Jaunpur News: 3516 करोड़ के निवेश से विकास को लगेंगे पंख

Fri, 20 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
The district will be developed with an investment of 3516 crores
जौनपुर। नगर के रिवर-व्यू होटल में बृहस्पतिवार को आयोजित जिले की इंवेस्टर्स समिट में 200 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 110 उद्यमियों ने 3516 करोड़ के एमओयू( मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर कर निवेश के लिए हरी झंडी दी। निवेश मिलने से जहां विकास को पंख लगेगा तो 15 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम में सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, महाराष्ट्र, गुजरात, जौनपुर सहित आस-पास के जनपदों के उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट केंद्र एवं प्रदेश के साथ ही जनपद के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए असलहा लाइसेंस व जीएसटी में डीएम से सहूलियत की अपेक्षा की। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि निवेश से जनपद में रोजगार मिलने से लोगों का पलायन रुक सकेगा। आपके व्यवसाय के गारेंटर अधिकारी नहीं जनप्रतिनिधि हैे, जो हमेशा आपके बीच रहते हैं। विधायक मड़ियाहूं डा.आरके पटेल, विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि निवेशकों को अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद में ट्रांसपोर्ट, रेलवे, एयरपोर्ट की बहुत अच्छी कनेक्टिविटी है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 110 एमओयू के कुल 3516 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षर किए गए। इससे करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना हैं। सीडीओ ने साईं तेजा सीलम द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, डीएम व एसपी अजय साहनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
अध्यापिका ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरैनी जूनियर हाई स्कूल शाहगंज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर डीडीओ बीबी सिंह, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, डीएसटीओ आरडी यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया।
.टेक्सटाइल के क्षेत्र में मड़ियाहूं व शाहगंज में टेक्सटाइल पार्क खोला जाएगा, इसमें सिर्फ कपड़े की फैक्ट्री रहती है। वह 40 साल से महाराष्ट्र के कोल्हापुर में व्यापार कर रहे है, जनपद में भी आमंत्रण मिला है तो वह कुछ अच्छा करने का प्रयास कर रहे है।
-रवि प्रेमनाथ उपाध्याय, आशा एक्सपो, फैब इंडिया।
.......
लाजिस्टिक पार्क स्थापित करने का प्रयास है। जिला प्रशासन अगर भूमि उपलब्ध कराएगा तो 200 से 250 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। योगी सरकार के प्रयास से उद्यमियों में निवेश का अच्छा माहौल बन रहा है। इससे जनपद में विकास होगा।
- ज्ञानप्रकाश सिंह, उद्योगपति, महाराष्ट्र।
सरकार की पहल से जनपद में उद्यमियों को प्लेटफार्म मिला है। इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से व्यापारी अपनी बात कह सकते है। उनकी कंपनी की तरफ से निवेश से जनपद में एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
रजनीकांत मिश्रा, डायरेक्टर अमरावती ग्रुप।
..........
उनकी कंपनी ने जफराबाद में 70 करोड़ का कम्युनिटी सेंटर, चंबल तारा में 30 करोड़ से इंटर, बीए, डिप्लोमा कालेज व छह करोड़ का ओलंदगंज में कामर्शियल कांप्लेक्स खोला जाएगा। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। रवि प्रकाश पांडेय, डायरेक्टर अमरावती ग्रुप।

- इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड का 450 करोड़ निवेश, इससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। आशा फैब्रिक का 400 करोड़ निवेश होगा जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। आर्या ट्रेडिंग कंपनी का 250 करोड़ होगा निवेश इससे 30 को रोजगार मिलेगा। यश ग्रीन एनर्जी का 150 करोड़ निवेश है जिससे 40 को रोजगार मुहैया होगा। मैनुफैक्चरिंग में 150 करोड़ निवेश से 225 लोगों को रोजगार मिलेगा। रिलायंस इंड्रस्ट्री लिमिटेड 135 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव है इससे 135 को रोजगार मिलेगा। कृष्णा चैरिटेबल धमार्थ ट्रस्ट का 100 करोड़ निवेश से दो हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed