फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of the married woman was kept for six hours as no case was registered

Jaunpur News: मुकदमा दर्ज न होने पर छह घंटे तक रोके रखा विवाहिता का शव

Wed, 17 Sep 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the married woman was kept for six hours as no case was registered
सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला में विवाहिता की मौत के बाद मंगलवार की सुबह उसका शव घर पहुंचा। मायके वालाें ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के लिए छह घंटे तक शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं उठने दिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने बताया कि बीते जून माह में भगासा गांव की प्रीती रानी (23) पुत्री रविंद्र का विवाह सुइथाकला निवासी राम उजागिर के साथ हुआ था।
विज्ञापन

जिसका शव सोमवार को नीम की डाल पर सोमवार की सुबह दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बहरहाल पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उसका शव मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने मंगलवार को ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए गलाघोट कर हत्या किए जाने संबंधी तहरीर पुलिस को तहरीर दी। उधर मुकदमा दर्ज होने तक छह घंटे तक मायके वाले मृतका का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े रहे।

क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति राम उजागिर ऊर्फ मोनू और सास चंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ बजे मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed