फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The date of filling the examination form has not passed, the result of category improvement has not been declared

परीक्षा फार्म भरने की तिथि बीती नहीं घोषित हुआ श्रेणी सुधार का रिजल्ट

Wed, 23 Feb 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The date of filling the examination form has not passed, the result of category improvement has not been declared
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के श्रेणी सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है। रिजल्ट का इंतजार करते-करते परीक्षा फार्म भरने की तिथि बीत गई। जिसके चलते हजारों छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। स्नातक-स्नातकोत्तर परीक्षा फार्म ऑनलाइन किए जाने की तिथि 20 फरवरी तय की गई थी। छात्रों का श्रेणी सुधार परीक्षा परिणाम अभी तक पूरा घोषित नहीं हो पाया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जनपदों आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर व हंडिया प्रयागराज के 971 से महाविद्यालय हैं। लाखों संख्या छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें से करीब 35 हजार विद्यार्थियों ने ढाई माह पूर्व श्रेणी सुधार की परीक्षा दी थी। एक पखवारा पूर्व आधा अधूरा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को गाजीपुर,आजमगढ़, मऊ जनपद के कई महाविद्यालय के छात्र धनंजय कुमार, इश्तियाक बीए, दिलीप गुप्ता एमएससी,एमए के श्याम सुंदर, सुशीला यादव समेत तमाम विद्यार्थी इस समस्या को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। छात्रों का कहना था कि श्रेणी सुधार का परीक्षा परिणाम उनका अभी तक नहीं घोषित किया गया है। स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी समाप्त हो गई। ऐसे में उनके भविष्य के सामने संकट खड़ा हो गया है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा विभाग के जिम्मेदार लोग परीक्षा समय से कराने का हवाला देते हुए परीक्षा फार्म तिथि न बढ़ने की बात कह कर लौटा दिए।
विज्ञापन

इस मामले में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के श्रेणी सुधार परीक्षा का पूरा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। चालू सत्र की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने की तिथि 20 फरवरी तय की गई थी। परीक्षाएं समय से कराने के लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed