फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The compounder was running the hospital, seized, notice to the building owner

कंपाउंडर चला रहा था अस्पताल, सीज, भवन स्वामी को नोटिस

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The compounder was running the hospital, seized, notice to the building owner
जिला महिला अस्पताल में शिकायत के बाद निरीक्षण करने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल । व - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल व अशोका हास्पिटल पर औचक जांच की। अशोका हास्पिटल का लाइसेंस नहीं रहने पर संबंधित अस्पताल को सीज कर दिया साथ ही भवन के स्वामी को नोटिस दिया। वहीं अस्पताल के पांच डाक्टरों के अनुपस्थित रहने पर उनको भी नोटिस दिया। आशा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रसव वाली महिलाओं को जिला महिला अस्पताल में भर्ती न कराकर, आस-पास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराने की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन कोई कमी नहीं मिली। इसके बाद वे शहर के शाहगंज रोड स्थिति खानपुुुर अशोका हास्पिटल गए। इस दौरान अस्पताल का संचालन कंपाउंडर की ओर से करता पाया गया। वहीं अस्पताल में तैनात पांच डाक्टर पवन कुमार, एके गौतम, सपना सिंह, विसद पटेल, रजत सिंह उपस्थित नहीं मिले। इसपर अस्पताल सीज करने के साथ ही भवव मालिक और डॉक्टरों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में सब कुछ ठीक ठाक मिला, लेकिन अशोका हास्पिटल का लाइसेंस नहीं पाया गया । वहीं पांच डाक्टर गैर हाजिर मिले। सभी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने देखी व्यवस्था
जौनपुर। कोविड मानीटरिंग सेल में नियुक्त डा. एसके जायसवाल की अगुवाई में शुक्रवार को आई टीम ने जिला अस्पताल और शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतुष्ट दिखे। शाहगंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने बताया कि निरीक्षण से अधिकारी संतुष्ट रहे। अस्पताल कोविड के उपचार के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed