फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The city was stuck in jam throughout the day, people remained upset

जाम में दिन भर जकड़ा रहा शहर, लोग रहे परेशान

Tue, 22 Jun 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The city was stuck in jam throughout the day, people remained upset
दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुले। इससे शहर में दिन भर जाम लगा रहा। दुकानों पर सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, देर तक जाम में फंसने के बाद लोग बाहर निकल पा रहे थे। चाहे हाइवे हो या फिर शहर के अंदर की सड़कें। सभी जगह वाहन रेंगते हुए चल रहे थे, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसने के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण अभी भी सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार कर्फ्यू जारी है। दो दिन के बंदी के बाद सोमवार को शहर की सभी दुकानें खुलीं तो सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते शहर जाम से जकड़ गया है। इस दौरान ओलनंदगंज, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली, लाइन बाजार, कलेक्ट्रेट सहित अन्य स्थानों पर दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। जाम इस कदर लगा था कि वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। लोग काफी देर बाद जाम से बाहर निकल पा रहे थे। इससे लोगों को सामान खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़। एक तो जाम में फंसने से समय से सामान नहीं खरीद पाए, वहीं उमस से भी परेशान हुए। हालांकि चौराहों व तिराहों पर मौजूद होमगार्ड के जवान जाम से निजात दिलाने के लिए जुटे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद जाम हटवा पा रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर जाम लग जा रहा था। यह क्रम दिन भर चलता रहा। एडीएम भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी दो दिन के कोरोना कर्फ्यू के बाद दुकानें खुलीं। इससे लोगों का हुजूम सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़ा था। जिससे दिन भर जाम लगा रहा। हालांकि चौराहों व तिराहों पर तैनात होमगार्ड व पुलिस के जवान जाम हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed