फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The chariots of the sun stopped by the clouds the mercury rolled two degrees

बादलों ने रोका सूरज का रथ, दो डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 13 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
The chariots of the sun stopped by the clouds the mercury rolled two degrees
जौनपुर। मौसम का मिजाज शनिवार को बदला नजर आया। पूरे दिन बादल छाए रहे और सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार की रात हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में दो डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब मौसम का रुख बदलेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन रात में हुई बूंदाबांदी के चलते शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम में 72 प्रतिशत नमी दर्ज हुई। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोग ठंड में वृद्धि के आसार जता रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण नवजात शिशुओं और बच्चों में सर्दी-जुकाम और निमोनिया की शिकायत बढ़ गई है। इलाज के लिए अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ठंड बढ़ी तो दिल के मरीजों को परेशानी का सामना करना पडेगा। ठंड में हृदयाघात आशंका बढ़ जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम विशेषज्ञ पंकज जायसवाल के मुताबिक 15 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं है हालांकि बादल छाए रहेंगे। नमी 85 से 95 प्रतिशत तक और हवा की गति 6 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रहने का अनुमान है। सुबह और रात्रि को धुंध और कोहरा रहेगा। ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed