जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश सिंह ने सोमवार को मेस में छात्रों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। छात्रों के साथ मेस में भोजन किया। छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। शिक्षण व्यवस्था पर चर्चा की। कुलपति ने दोपहर में विश्वविद्यालय में स्थित मेस का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान छात्रों को मिलने वाले के मेन्यू के बारे में जानकारी की। कहा कि भोजन की गुणवत्ता में गिरावट नहीं आनी चाहिए। मेस का निरीक्षण करने के बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित द्रौपदी, मीराबाई और रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावासों का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वार्डन और संबंधित अधिकारियों को छात्राओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने सफाई, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में आने वाले अभिभावकों के लिए निर्धारित कक्ष में एसी लगवाने के भी निर्देश दिए, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके। इस दौरान द्रौपदी, मीराबाई एवं रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. निमिषा यादव एवं डॉ. जया शुक्ला से छात्रावासों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चीफ वार्डन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. वनिता सिंह एवं डॉ. श्वेता पांडेय उपस्थित रहीं।