{"_id":"6255c7483766a81c7061c10f","slug":"the-body-of-the-missing-youth-was-found-on-the-tenth-day-jaunpur-news-vns648022761","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब युवक की दसवें दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गायब युवक की दसवें दिन मिला शव
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली के राजेपुर गांव निवासी रहस्यमय परिस्थिति में लापता मोहन का 10वें दिन मंगलवार को पड़ोसी के बंद घर में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका शव पाया गया।
राजेपुर निवासी मोहन मौर्य (30) घर के बगल में किराना की दुकान चलाता था। गत चार अप्रैल की रात में नौ बजे भोजन करने के बाद स्वजन से दुकान पर सोने जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। अगले दिन सुबह घर न आने पर स्वजन दुकान पर पहुंचे तो मोहन का पता नहीं चला। चिंतित हुए स्वजन खोजबीन में जुट गए। कहीं पता न चलने पर कोतवाली में सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मंगलवार की सुबह पड़ोसी पारस मौर्य के कई दिनों से बंद पड़े घर से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो पाइप में फंदे से लटका मोहन का शव दिखाई पड़ा। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन में मदद के लिए फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जांच में यह बात सामने आई कि मोहन का शव जिस घर में बंद घर में लटका मिला, उसके घर के लोग मई 2021 से सूरत रहते थे। वहीं, इस सम्बंध में कोतवाल मछलीशहर अवनीश राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
परिवार हुआ बेसहारा
बरईपार। मृतक मोहन मौर्य घर का मालिक था। उसकी मौत से उसकी दो पुत्रिया श्रेजल (3) साल और श्रेया (1) को पता भी नहीं की उनके पिता का साया उनके ऊपर से उठ गया है। पत्नी पूजा का रो रो कर बुरा हाल है। अब परिवार को कौन देखेगा यह कहते हुए पत्नी दहाड़े मार मार कर रो रही हैं। इसे देखकर लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
परदेश से लॉक डाउन में आया था घर
बरईपार। मृतक मोहन मौर्य लॉक डाउन में घर आया था। दो साल पूर्व वह सूरत शहर में नौकरी करके परिवार का जीवन यापन करता था। लेकिन कोविड के समय दो साल पूर्व जब काम बंद हो गया तो गाव में आकर छोटी से किराना दुकान चलाकर अपना परिवार के भरन पोषण करने लगा था।