{"_id":"5f16c9598ebc3e63851744b5","slug":"the-body-of-a-married-woman-found-hanging-in-a-suspicious-jaunpur-news-vns5369587125","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

- सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहद्दीनपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहद्दीनपुर गांव में सोमवार को कमरे में विवाहिता का संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता शव मिला है। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
सरायमोहद्दीनपुर गांव निवासी अभिषेक ऊर्फ डबलू की शादी दो वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना अंतर्गत कुंदाभैरोपुर गांव निवासी सुंदरी (25) से हुआ था। दंपती को नौ माह की बेटी भी है। रविवार की रात सुंदरी बेटी के साथ कमरे में सोई थी, जबकि पति बरामदे में सो रहा था। सुबह नींद खुलने पर पति कमरे में गया तो सुंदरी का शव फंदे पर लटका था। सूचना पुलिस और विवाहिता के मायके में दी गई। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, एसओ पंकज पांडेय, चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी पहुंच गए। शव को नीचे उतारकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।