फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The area will be developed at a cost of 20 crores

Jaunpur News: 20 करोड़ की लागत से होगा क्षेत्र का विकास

Tue, 30 May 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The area will be developed at a cost of 20 crores
खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक की गई। इस दौरान ब्लाक क्षेत्र के विकास को लेकर रणनीति बनी। ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। इस धन से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों का विकास किया जाना है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने पूर्व में कराए गए विकास कार्यों, शौचालय, तालाब, आवास, सीसी रोड, समतलीकरण, पेयजल, पेंशन, कायाकल्प आदि पर कराए गए काम व उस पर व्यय की गई धनराशि का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी प्रतिनिधि सिर्फ इतना ध्यान अवश्य दें कि सरकारी धन का गलत प्रयोग कदापि नहीं होना चाहिए। ऐसी स्थिति आने पर काम की जांच के बाद जिम्मेदारों से पूरे धन की वसूली भी कराई जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, पशु चिकित्सक डा.चंद्रभान, सीडीपीओ सुरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, सर्वेश राजभर ने भी संबोधित किया। बैठक में रमाशंकर तिवारी, संतलाल सोनी, हिमांशु यादव, राना यादव, पप्पू सिंह, रामदुलार यादव, राजेन्द्र सिंह सोनल आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed