{"_id":"627ff746a55025625c66a41c","slug":"the-amount-of-scholarship-did-not-reach-the-account-of-32-thousand-students-jaunpur-news-vns6535713127","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 हजार छात्रों के खाते में नहीं पहुंची छात्रवृत्ति की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 हजार छात्रों के खाते में नहीं पहुंची छात्रवृत्ति की राशि
विज्ञापन
जौनपुर। शासन द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद के रूप में छात्रवृत्ति दी जाती है, लेकिन आलम यह है कि बजट के अभाव में जनपद के 32851 हजार विद्यार्थी आज भी छात्रवृत्ति के इंतजार में हैं। जनपद में पूर्व दशम और दशमोत्तर के करीब 32851 छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित रह गए हैं। इसके अलावा, तमाम छात्र वेबसाइट के ठीक से न चलने और संस्थाध्यक्षों के समय से आवेदन को सत्यापित कर अग्रसारित न करने के चलते वंचित रह गए। ऐसे में शासन की ओर से केवल 78669 छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति भेजी गई। जनपद में कुल एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पूर्व दशम के तहत कक्षा नौ व दस में पढ़ने वाले विभिन्न संस्थाओं के छात्रों ने आवेदन किया था। इसके अलावा दशमोत्तर के तहत, बीए, बीएससी, एमएससी, एमए, बीएड, बीटीसी, आइटीआई, इंजीनियरिग और अन्य संस्थाओं के छात्र आते हैं। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक जिले में पूर्व दशम के एससी, एसटी के 13472 और सामान्य वर्ग के 4194, कक्षा 11-12 में एससी के 18120 और सामान्य के 5784 छात्रों के खाते में धनराशि भेजी गई है। दशमोत्तर में एसी को 24230 जबकि सामान्य को 12869 छात्रों के खाते में धनराशि भजे दी गई है।
नियत तिथि तक सत्यापित होकर आने वाले आवेदन अग्रसारित कर दिए गए हैं। बजट की उपलब्धता के आधार पर शासन से छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई है। एससी, एसटी के जिन छात्रों की छात्रवृत्ति रुकी है, वह जल्द ही आएगी। - सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
नियत तिथि तक सत्यापित होकर आने वाले आवेदन अग्रसारित कर दिए गए हैं। बजट की उपलब्धता के आधार पर शासन से छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी गई है। एससी, एसटी के जिन छात्रों की छात्रवृत्ति रुकी है, वह जल्द ही आएगी। - सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन