फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tell Aartio tanker looted by miscreants

एआरटीओ बता बदमाशों ने टैंकर लूटा

Sun, 12 Jul 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 12 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tell Aartio tanker looted by miscreants
पिस्टल के बल पर बोलेरो सवार बदमाशों ने अपने को एआरटीओ बताकर शनिवार की देर रात डीजल से भरा टैंकर लूट लिया। टैंकर चालक और खलासी को जबरन अपने साथ बोलेरो में बैठाकर उन्हें सुल्तानपुर के बेलवाई पुलिस चौकी के
विज्ञापन


 अखंडनगर में बेहोशी की हालत में फेंक दिया। दोनों को शाहगंज स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चालक का कहना है कि बदमाश शाहगंज से ही उसका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन


 मुगलसराय डिपो से करीब छह हजार लीटर डीजल लेकर टैंकर अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर स्थित वंदना फीलिंग स्टेशन के लिए निकला था। टैंकर में लदे डीजल की कीमत करीब आठ लाख बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जौनपुर-शाहगंज होते हुए टैंकर अंबेडकर नगर जा रहा था। बदमाशों ने शाहगंज से ही टैंकर को ओवर टेक करना शुरू किया। कुछ दूरी पर ही टैंकर समेत चालक राम सूरत (38) और खलासी पिंटू (18) को रोक लिया।

 बदमाशों ने अपने को एआरटीओ बताते हुए कागज मांगा। नही देने पर पिटाई शुरू कर दी। चालक ने विरोध किया तो पिस्टल सटा दी। इसके बाद दोनों को बोलेरो में जबरन बैठाकर मालीपुर की तरफ भाग निकले।


 कुछ दूरी पर सुल्तानपुर इलाके में जाकर दोनों को अखंडनगर के पास सड़क के किनारे फेंक कर टैंकर लेकर चले गए। रविवार की भोर में राहगीरों ने दोनों को बेहोश देखा तो पुलिस को जानकारी दी और उन्हें राजकीय अस्पताल शाहगंज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शाहगंज मंजय सिंह का कहना है कि घटना सुल्तानपुर जनपद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed