{"_id":"63dbfe4fcacb8b055022e41e","slug":"teleconsultancy-service-could-not-be-started-jaunpur-news-vns6965988189-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्वास्थ्य इकाईयों पर नहीं शुरू हो सकी टेली कंसल्टेंसी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्वास्थ्य इकाईयों पर नहीं शुरू हो सकी टेली कंसल्टेंसी सेवा
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के कई स्वास्थ्य इकाइयों पर टेलीमेडिसिन की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि कई स्वास्थ्य केंद्रों पर तो चिकित्सकों की कमी के कारण इसकी सुविधाएं शुरू नहीं सकी हैं।
जिन चिकित्सकों को नामित किया गया है वे भी नियमित रूप से ये सुविधा मरीजों को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई बार चेतावनी जारी करने के बाद भी चिकित्सक नियमित रूप से डाटा फीडिंग नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श घर बैठे उपलब्ध कराने के लिए यह सुविधा शुरू की गई थी। लेकिन अभी तक जिले के कई केंद्रों पर इस व्यवस्था को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है। ऐसे केंद्रों जो किसी कारण से अभी तक इस सेवा को शुरू नहीं किये हैं उन्हें निर्देश दिया गया है कि शीघ्र ही इस सुविधा को शुरू कर दें।
शाहगंज सीएचसी पर टेली कंसल्टेंसी की सुविधा मरीजों के लिए अभी शुरू नहीं की गई है। अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने बताया कि टेली मेडिसिन के लिए तैयारी हो चुकी है। मशीनें भी आ गई हैं। स्टाफ के अभाव में यह संचालित नहीं हो रहा है। विभाग से भी पत्र जारी कर इसे शुरू करने के लिए कहा गया। विभाग को पत्र लिखकर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
चिकित्सा प्रभारी और स्टाफ की कमी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर में मरीजों के लिए टेली कंसल्टेंसी की सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। सीएचसी अधीक्षक का पद खाली है। सीएचसी पर किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। बाकी मरीजों को इलाज के लिए जिला मु्ख्यालय तक भौग दौड़ करनी पड़ रही है। सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट अरुण कुमार यादव ने बताया कि टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू नहीं की गई है।
स्वास्थ्य इकाइयों को टेलीकंसल्टेंसी की सेवा शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए हर केंद्र के चिकित्सक का पंजीकरण भी करा दिया गया है। यदि चिकित्सक मरीजों को इसकी सुविधा नहीं उपलब्ध करा रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -
-डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर