{"_id":"6761be59ac92b8016d056615","slug":"teenager-kidnapped-released-with-rs-15000-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-126749-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: किशोर का अपहरण, 15 हजार लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: किशोर का अपहरण, 15 हजार लेकर छोड़ा
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के चकरारेत गांव में मोबाइल विवाद के चलते एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। फिर फिरौती के तौर पर 15 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा गया। आरोपियों ने किशोर व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
घटना 28 नवंबर को तब हुई, जब किशोर नान्हू नागर ने एक शादी समारोह के दौरान सत्यम नागर का मोबाइल चार्ज में लगाया। इसी दौरान मनीष निषाद ने नान्हू की पिटाई करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद सत्यम और उसके साथियों ने नान्हू का अपहरण कर लिया और परिजनों से 18 हजार रुपये की फिरौती मांगी।
मध्यस्थता के बाद परिजनों ने 15 हजार रुपये देकर नान्हू को छुड़ाया, लेकिन आरोपियों ने अब तीन हजार रुपये और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।